भोजपुरी गायक गिरफ्तार : गांजा तस्करी मामले में भोजपुरी गायक गिरफ्तार… 21 किलो गांजे के साथ पकड़ाया…

रांची/दिल्ली: भोजपुरी गायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोजपुरी गायक विनय शर्मा पूर्वांचल के मशहूर भोजपुरी गायक हैं और अब तक 100 से ज्यादा गाना गा चुके हैं। पुलिस ने उन्हें गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान विनय शर्मा के पास से 21 किलो गांजा मिला है. विनय शर्मा बिहार के सीवान के रहने वाले हैं, उनकी गिरफ्तारी पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके से हुई है।

पुलिस को बड़े पैमाने पर ड्रग्स के स्मगलिंग की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर इंदरपुरी के टोपापुर पहुंचकर वहां ड्रग्स पेडलर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और विनय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई? इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस के अनुसार विनय शर्मा बिहार में सिवान के रहने वाले हैं, जो भोजपुरी एक गायक है और अब तक 100 से ज्यादा गाने का गा चुका है। वहीं, दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर अलर्ट पर है। इसको लेकर सघन जांच भी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close