सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई फायरिंग में भोजपुरी सिंगर को लगी गोली, हालत गंभीर

सारण: सारण के एक गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात फायरिंग के दौरान गोली लग गई। पैर में गोली के करण वे बुरी तरह जख्मी हो गई और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

तत्काल उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है। अभी पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगो के मुताबिक सारण में एक परिवार के यहां उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में अपनी गाने से लोगो का मनोरंजन करने पहुंची थी

देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर गईं। इसके उन्हें वहां से पटना ला कर निजी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नही दी गई ।बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत मैं आई और इस घटना की तहकीकात शुरु कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close