कातिल हसीना की कुटाई : नेवी अफसर की हत्या करने वाली बीबी और उसके आशिक की कोर्ट के बाहर पिटाई, पिता, मेरी बेटी को फांसी दो …

Beating of murderer girl: The wife and her lover who killed a Navy officer were beaten outside the court, father, hang my daughter...

Crime news : मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल की कोर्ट के बाहर धुनाई हो गयी। CJM कोर्ट में दोनों को पेश करने लाया गया था। इस दौरान अदालत के बाहर दोनों को वकीलों ने पीट दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों जैसे ही कोर्ट परिसर पहुंचे, बड़ी तादाद में वकील उनकी तरफ बढ़े और घेर लिया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। साहिल के बाल खींचे और कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस बमुश्किल दोनों को बचाकर कोर्ट रूम ले गई। दरअसल मुस्कान ने साहिल के साथ इस वारदात को 4 मार्च को अंजाम दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमाल की बात ये है कि इस वारदात के बाद मुस्कान परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए शिमला-मनाली चली गई। यहां से 12 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुस्कान और साहिल को मीडिया के सामने पेश किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुस्कान की मांग में सिंदूर था। वो नजरें झुकाए खड़ी थी। उससे सवाल किया किया गया- ये सिंदूर किसके नाम है? यह सुनते ही मुस्कान लोगों को घूरने लगी, लेकिन बोली कुछ नहीं। थोड़ी देर बाद उसने नजरें झुका लीं।

 

आठवीं तक साथ पढ़े मुस्कान और साहिल की दोस्ती सालों बाद फिर से परवान चढ़ी। 2019 में स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। मुस्कान की शादी सौरभ से हो चुकी थी, लेकिन साहिल के प्यार में पागल होकर उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना डाला।

 

मुस्कान के घर साहिल का आना-जाना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे उसने अपने परिवार से कह दिया कि वह सौरभ को छोड़कर साहिल से शादी करना चाहती है। लेकिन जब सौरभ ने तलाक देने से इनकार कर दिया, तो साहिल और मुस्कान ने उसका खात्मा करने की साजिश रच डाली।

 

3 मार्च की रात सौरभ अपनी मां के घर से कोफ्ता लेकर अपने रूम पर आया। मुस्कान पहले से ही अपने खतरनाक इरादों के साथ तैयार थी। उसने कोफ्ते में नशे की दवा मिला दी, जिससे सौरभ बेहोश हो गया। जब उसे यकीन हो गया कि सौरभ अब होश में नहीं आएगा, तो उसने साहिल को बुला लिया।मुस्कान ने कुछ दिन पहले ही बाजार से चिकन काटने के लिए दो तेजधार चाकू खरीदे थे। हत्या के समय कोई आवाज बाहर न जाए, इसके लिए उसने कूलर चला दिया।

 

इसके बाद वह पति के सीने पर बैठ गई और साहिल ने उसके हाथ में चाकू पकड़ा दिया। साहिल ने चाकू की नोक सौरभ के सीने पर रखने को कहा और फिर दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। इस खौफनाक हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जल्द ही मामले की जांच शुरू की और मुस्कान व साहिल की साजिश का पर्दाफाश हो गया। प्यार में अंधी मुस्कान ने अपने ही पति की हत्या कर दी, लेकिन उसका सपना जल्द ही चकनाचूर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close