बड़ा हादसा: अलीपुर में दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली: अलीपुर क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन गोदाम शुक्रवार को अचानक से गिर पड़ा। जिसमे 5 मजदूर की मौत होने की खबर सामने आई है। और अन्य कई मजदूर के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार हादसे के वक्त 20- 25 मजदूर वहां काम कर रहे थे।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोदाम अवैध रूप से बन रहा था जिसकी लिखित में शिकायत के बावजूद भी निर्माण कार्य को नहीं रोका गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि राहत कार्य पर उनकी नजर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं।दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close