BIG ACCIDENT : ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर में 9 लोगों की मौत

मुंबई: मुंबई गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना mumbai-goa राजमार्ग पर गोरेगांव थाना क्षेत्र के रोपोली गांव के पास हुई है। ट्रक और चार पहिया वाहन के बीच हुआ हादसा काफी भयानक था। गरी मत रही कि हादसे में 4 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे में जान गवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी से गुहागर जा रहे थे। यह घटना तकरीबन 5:00 बजे के आसपास हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल संभावित चार पहिया वाहन मुंबई से आ रहा था इसी दौरान ट्रक और चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई ।हालांकि हादसे यह सही वजह अभी साफ नहीं हुई है। शुरुआती अनुमान है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया इस हादसे में घायल बच्चे की जान बाल-बाल बच गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।









