बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री गिरफ्तार, ED ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बावजूद नहीं देंगे इस्तीफा, जेल से ही चलायेंगे सरकार

नयी दिल्ली। देश की राजनीति से बहुत बड़ी खबर आ रही है। लोकसभा चुनाव के पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर है कि उन्होंने इस्तीफा देने से भी इंकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलायेंगे। वो जेल से ही सरकार चलांयेंगे। वो मुख्यमंत्री थे.. मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री ही रहेंगे। इधर सुप्रीम कोर्ट में उनकी गिरफ्तारी को लेकर याचिका दायर की गयी है। कल उस याचिका पर सुनवाई होगी। इधर ईडी ने गिरफ्तारी का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। चर्चा है कि कुछ देर बाद ईडी उनकी गिरफ्तारी का ऐलान कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close