Big ब्रेकिंग : झारखंड में भूकंप, 3.7 की तीव्रता से कांपी धरती

रांची : आज सुबह झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र राज्य की उपराजधानी दुमका से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व इलाका में रहा, यह जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था.

रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि भूकंप के झटके काफी हल्के थे, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान होने की आशंका उन्होंने नहीं जताई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुमका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 3:22 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए. भूकंप की तीव्रता 3.7 बताई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close