बिग ब्रेकिंग: पूर्व CM रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, त्रिपुरा को भी मिला नया राज्यपाल

रांची। झारखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दास गणेशी लाल की जगह लेंगे. वहीं इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर ये जानकारी दी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है। नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।
ये खबर भी पढ़ें…











