बड़ा खुलासा : JSSC CGL पेपर लीक मामले में बाबूलाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग, जानें क्या है पूरा मामला?
Big revelation: Babulal raised the demand for CBI investigation in JSSC CGL paper leak case, know what is the whole matter?

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुए पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री और भ्र्ष्ट अधिकारीयों ने हर सम्भव हथकंडा अपनाया.
लेकिन अब अदालत में उनकी करतूतें उजागर हो गयी है. सरकार द्वारा आधी रात को इंटरनेट बंद करना ,लाखों रूपये के लेनदेन सबूत मिलना और मुख्यमंत्री द्वारा बिना किसी ठोस जांच के आयोग को क्लीन चिट देना,षड्यंत्र की ओर इशारा कलरता है. बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि पेपर लीक का सीधा संबंध मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से लेकर नेपाल तक सक्रिय दलालों से जुड़ा हहआ है.
सीआईडी जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती और न्यायलय को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. अब तो हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है कि सीआईडी का काम ठीक नहीं है.











