बड़ी खबर :12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र द्वारा कथित तौर पर प्रिंसिपल की सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी छात्र मृतक प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर मौके से फरार बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रिंसिपल के शव को पिएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 12वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने छतरपुर जिले के धमोरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंदर प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सक्सेना के सिर में उस वक्त गोली मार दी, जब वह स्कूल में बने बाथरूम में गए हुए थे। स्कूल में ही पढ़ने वाला छात्र भी उनके पीछे से पहुंच गया और उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि, घटना आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र 12वीं क्लास में गणित विषय से पढ़ाई करता है। इस घटना के बारे में पूछताछ में स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया है कि, अचानक से गोली चलने की आवाज आई तो, किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इस पहले कि, हम सब कुछ समझ पाते एक छात्र तेजी से दौड़ता हुआ बाथरूम से बाहर निकला। जब हमने अंदर जाकर देखा तो प्रिंसिपल की लाश जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया गया। इस घटना में हत्याकांड की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है।  जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह एसएसपी अमन मिश्रा मौके पर मौजूद हैं। इस खौफनाक घटना से सभी छात्रों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

close