बड़ी खबर: सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश..पायलट की मौत…

तवांग देश भर में विजयादशमी के धूम के बीच अरुणाचल प्रदेश से एक हादसे की खबर आ रही है। यहां सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। खबर सूत्र के अनुसार हादसे में पायलट की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। फिलहाल सेना की तरफ से दुर्घटना का पता लगाया जा रहा है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी की हेलीकॉप्टर करीब 10:00 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनो पायलट बुरी तरह से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पायलट कर्नल सौरव यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं दल के अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुए इस हादसे की वजह का अब तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल जांच जारी है।

पूर्व में भी हो चुके हैं हेलीकॉप्टर क्रैश

दिसंबर 2021 में तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का भी हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। उस दौरान वह भारतीय वायुसेना के सुलुर स्टेशन से कुलुर के वेलिंगटन स्थित सर्विस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। यात्रा के दौरान Mi -17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। घटना में उनकी पत्नी और 9 लोगों की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close