BIG NEWS : FIFA ने तत्काल प्रभाव से AIFF को किया निलंबित , महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी भी गई

New Delhi । फीफा (FIFA) ने नए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ( AIFF ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। फीफा ( FIFA) ने थर्ड पार्टी के अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए भारत के फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड किया है।

फीफा ने अपने बयान में कहा कि फीफा परिषद की ब्यूरो ने सर्वसम्मति से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को ‘अनुचित प्रभाव ‘ की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है . यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इतना ही नहीं फीफा ने अक्टूबर में भारत में होने वाले फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भी छीन ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फीफा बयान में कहा है कि निलंबन का मतलब है भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 को होने वाले फीफा अंडर- 17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भी नहीं हो पाएगा। हालांकि फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा। वह भारत की खेल मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। और उम्मीद है कि मामले का सकारात्मक परिणाम आ सकता है।

फीफा ने इस महीने की शुरुआत में ही तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण AIFF को सस्पेंड करने की धमकी दी थी। यह चेतावनी AIFF के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ दिनों बाद दी गई थी। 28 अगस्त को AIFF के चुनाव होने हैं। इस मामले में 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close