बड़ी खबर: दिल्ली के मुखर्जी नगर में हॉस्टल में लगी आग, बिल्डिंग में फंसी 35 लड़कियां, रेस्क्यू जारी

दिल्ली: कोचिंग हब माने जाने वाले मुखर्जी नगर के गर्ल्स (Girls PG) में बुधवार को आग लग गई. आग लगने के बाद कुछ लड़कियों के इमारत में ही फंसने की खबर थी. लेकिन फिलहाल सभी 35 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मुखर्जी नगर के एक पीजी में बुधवार शाम लगभग 7.47 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. यह आग मुखर्जी नगर के सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में लगी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसीपी नॉर्थवेस्ट का कहना है कि आग लगने की वजह से पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है. घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि तीन से चार लड़कियों आग लगने की वजह से पैनिक हो गई थीं।

कहा जा रहा है कि पीजी में सीढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड में आग लग गई थी और यह आग इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैल गई थी. इमारत में सिर्फ एक ही सीढ़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close