गैस सिलेंडर पर बड़ी खबर: सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय, जानिये अब कितने दिनों में होगा….

Big news on gas cylinder: Government's big decision, time for booking LPG cylinder extended, know in how many days it will happen now...

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दो सिलेंडर बुकिंग के बीच का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग रोकने के लिए उठाया गया है।
________________________________________
LPG Booking Date : केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतराल बढ़ा दिया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा।एलपीजी की ब्लैक मार्केटिंग और अनावश्यक जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके, कुछ जगहों पर अनावश्यक बुकिंग और जमाखोरी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।गौरतलब है कि मंत्रालय ने हाल ही में सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। पहले दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच 15 दिन का अंतराल होता था, जिसे तीन दिन पहले बढ़ाकर 21 दिन किया गया था। अब इसे और बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यानी अब ग्राहकों को सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच कम से कम 24 दिन का अंतर रखना होगा।इस बीच अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर घरेलू एलपीजी की कीमतों पर भी देखने को मिला है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है। दो दिन पहले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Indian Oil Corporation की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। इसके अलावा मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं।इसी के साथ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है।

अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को भी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह वर्ष 2026 में अब तक वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में कुल 302.50 रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत जारी रहेगी। इस योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को साल में 12 सिलेंडरों पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close