बड़ी खबर : झारखंड में कुछ बड़ा होने वाला है… कड़ी हुई रांची की सुरक्षा व्यवस्था, धारा 144 भी लागू

रांची: सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के बाद झारखंड में सर्द माहौल गरमा गयी है। राजधानी में लगातार हो रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, साथ ही रांची में धारा 144 लागू कर दी गयी है. मुख्यमंत्री आवास, गवर्नर हाउस और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के परिसर के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा 144 की दी गई है. इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि धारा 144 सोमवार सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहेगी।

यहां देखें आदेश

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन को लेकर जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां बनी हुई हैं और खासतौर से हेमंत सोरेन का दिल्ली और झारखंड में अभी तक यह जानकारी नहीं होना कि कि वे कहां हैं. इस उहापोह की स्थिति में रांची से लेकर दिल्ली तक एक राजनीतिक भूचाल सा आया हुआ है. वहीं इन तमाम चीजों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी राजधानी रांची में जमे हुए हैं और इसी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने रांची के तीन महत्वपूर्ण स्थान पर धारा 144 लागू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close