बड़ी खबर : पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण स्थगित, जानें क्यों मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Big news: Training of policemen postponed, know why headquarters issued order

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव के दौरान कोई खलल न पड़े, इसके लिए राज्य में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन प्रशिक्षण संस्था में करीब 7 हजार पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं. डीजीपी के आदेश पर आईजी प्रशिक्षण ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव से संबंधित कार्य, तैयारी के लिए राज्य में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण को 6 मार्च से स्थगित किया जाता है. उक्त सभी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख को निर्देश दिया जाता है कि अपने-अपने प्रशिक्षण संस्थानों से सभी प्रशिक्षुओं को अपने पैतृक जिला, ईकाई, वाहिनी वापस करना सुनिश्चित करेंगे. शेष बचे प्रशिक्षण आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के पश्चात् अलग से आदेश निर्गत किया जायेगा.

राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों का पांच तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. करीब सात हजार पुलिसकर्मी आईआरबी बुनियादी, आयुधिक अधिष्ठापन, अधिष्ठापन प्रशिक्षण, पीटीसी और एसपीसी का प्रशिक्षण ले रहे थे. राज्य के विभिन्न जिलों सहित पुलिस के अन्य विंग में तैनात पुलिसकर्मियों का धनबाद के गोविंदपुर में स्थित जैप-3 के साथ साथ कई प्रशिक्षण स्थल पर चल रहे प्रशिक्षण को स्थगित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर स्थित जैप-5, रांची के होटवार स्थित जैप-10, रांची के टाटीसिलवे स्थित जैप-2, जमशेदपुर स्थित जैप-6, पलामू के लेस्लीगंज स्थित जैप-8, रांची के होटवार स्थित केन्द्रीय आयुध कर्मशाला, मुसाबनी के स्वासपुर स्थित सीटीसी, हजारीबाग के पदमा स्थित झासपु प्राशिक्षण केन्द्र, नेतरहाट स्थित जंगल वारफेयर स्कूल और रांची स्थित झारखंड जगुआर में प्रशिक्षण चल रहा था. प्रशिक्षण के लिए चुनाव के बाद अलग से आदेश जारी किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close