झारखंड : पुलिस की बड़ी कामयाबी…एसआईटी जांच में खुला राज, खूंटी हत्याकांड में आरोपी दबोचे गए, इलाके में राहत

Major Police Breakthrough: SIT Investigation Uncovers the Truth; Accused in Khunti Massacre Apprehended, Bringing Relief to the Region.

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।

छऊ मेला देखने गए थे दोनों किशोर, फिर लौटे नहीं घर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार 17 मई की रात साइको गांव में छऊ नृत्य मेला आयोजित था। इसी दौरान गांव के विशाल पाहन (17) और सुशी मुंडू (17) मेला देखने गए थे, लेकिन देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के लापता होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई।

कुछ समय बाद दोनों के शव साइको गांव के मरासूक पहाड़ क्षेत्र से बरामद किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में कोहराम मच गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्थर से हमला कर की गई हत्या, शव पहाड़ी इलाके में छिपाए गए

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले दोनों किशोरों पर पत्थर से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शवों को पहाड़ी इलाके में छिपा दिया गया ताकि घटना का पता न चल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसआईटी गठन के बाद तेजी से हुई जांच, तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच, पूछताछ और लगातार छापेमारी के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

इसके बाद तीन आरोपियों दुरजन मांकरी, गोमेया सोय और बुचराम सोय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने आपसी रंजिश के चलते हत्या की बात स्वीकार कर ली।

खून लगे हथियार और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून लगा टांगी, चप्पल, घटना के समय पहने गए कपड़े और मिट्टी बरामद की है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरे मामले के खुलासे में एसडीपीओ खूंटी मंगल सिंह जांगड़ा, इंस्पेक्टर विनय राय, थाना प्रभारी प्रसाद पांडेय और साइको थाना की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी गहराई से जांच जारी है।

Related Articles

close