1000 करोड़ खनन घोटाला मामले में बड़ा अपडेट , आरोपी दाहू यादव कर सकता है सरेंडर, भाई सुनील ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

साहिबगंज : जिले में हुए एक हजार करोड़ से अधिक के खनन घोटाले का आरोपी दाहू यादव ईडी से बचने के लिए विदेश भाग गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दाहू के भाई सुनील यादव ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। हालांकि दाहू यादव कहां है, इसकी सटीक जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। पुलिस को अंदेशा है कि वह इस समय नेपाल में छुपा हो सकता है।

साहिबगंज दियारा से कटिहार- पूर्णिया होकर नेपाल जाना आसान है। बहुत कम समय में यहां से कोई भी व्यक्ति नेपाल आ-जा सकता है। मालूम हो कि शुक्रवार रात को सुनील यादव को पुलिस ने शोभनपुर भट्ठा स्थित उसके घर से दबोचा था। गिरफ्तारी के बाद रांची ईडी कोर्ट में पेश करने से पहले सुनील से पुलिस ने पूछताछ की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में सुनील ने स्वीकार किया कि उसका बड़ा भाई दाहू यादव इस समय विदेश में है। कुछ महीने पहले थोड़ी देर के लिए साहिबगंज आया था। फिर वापस चला गया था। सुनील का कहना था कि दाहू के पहाड़ या दियारा क्षेत्र में छुपे होने की यहां सोशल मीडिया में बीच-बीच में चलाई गई खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पता चला है कि दाहु को इस बात का पूरा यकीन था कि उसे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी। जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने अब ईडी के सामने सरेंडर करने का मन बनाया है। इधर, पुलिस सुनील यादव से दाहू के बारे में मिली इस कथित लीड की गहराई से जांच कर रही है। एक पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं दाहू को बचाने के लिए सुनील का यह हथकंडा तो नहीं है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही जांच से इस बात का खुलासा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close