Bihar Police Result : बिहार पुलिस भर्ती का परिणाम हुआ जारी… देखिये रिजल्ट….तीन साल का इंतजार हुआ खत्म

पटना। बिहार पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया। कुल 8415 पदों के लिए पुलिस भर्ती का परिणाम जारी किया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, इंडिया रिजर्व वाहिनी और बिहार ओद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया है। कुल 8246 पदों पर भर्ती परिणाम जारी किया गया है, वहीं 169 पदों के लिए भारतीय मूल के गोरखा नहीं मिलने पर ये पद खाली रह गया। 36.7 पदों पर महिला सिपाही की नियुक्ति हुई है।
तीन साल चली नियुक्ति प्रक्रिया के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। 2019 में विज्ञापन जारी किया गया था। दिसंबर में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। इसमें 34090 अभ्यर्थी शामिल हुए। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित ईकाईयों में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक योगदान देना है। इसमें अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से योगदान देना है। सभी चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा संबंधित ईकाईयों को केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close