भाजपा नेता ने भाजपा नेत्री संग की शादी : 61 साल की उम्र में भाजपा के सांसद व अध्यक्ष रहे नेता ने की शादी, भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री संग लिये फेरे

BJP leader marries BJP leader: At the age of 61, the BJP MP and president got married, tied the knot with the leader of BJP Mahila Morcha

Dilip Ghosh Shadi : भाजपा के सीनियर लीडर दिलीप घोष ने महिला मोर्चा की एक नेत्री के साथ शादी रचा ली है। 61 साल की उम्र में दिलीप घोष ने ये शादी की। उनकी दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है, जो महिला मोर्चा की नेता है। शुक्रवार को दोनों अपने करीबियों की मौजूदगी में शादी रचा ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिलीप घोष और मजूमदार ने इस साल एक IPL मैच के दौरान शादी का फैसला किया था। दोनों मैच को देखने आए थे। काफी वक्त से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। दोनों की शादी का समारोह के समय करीबी रिश्तेदार और परिवार को लोग उपस्थित रहे। घोष के करीबी लोगों के मुताबिक, वह रिंकू मजूमदार को साल 2021 से जानते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी की कई तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार ने शुक्रवार को शाम के समय न्यू टाउन इलाके में एक निजी समारोह में शादी की। जानकारी के मुताबिक, शादी का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष ने रखा था। वहीं, दिलीप घोष की मां ने भी उन्हें शादी करने की सलाह दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिंकू कोलकाता उत्तर उपनगरीय संगठनात्मक भाजपा जिला महिला मोर्चा से जुड़ी हैं। रिंकू तलाकशुदा हैं। उनका एक 25 साल का बेटा भी है। वह साल्टलेक में IT क्षेत्र में काम करता है। आपको बता दें कि दिलीप घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और बंगाल की मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

 

दिलीप घोष के करीबी लोगों का दावा है कि वह अपनी मां के आग्रह पर शादी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी मां ने दिलीप से कहा था कि अगर मैं नहीं रहूंगी तो तुम्हारी देखभाल कौन करेगा? बताया जा रहा है कि मां की इन्हीं बातों ने 60 वर्षीय दिलीप को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

close