झारखंड में बीजेपी का नया गेम प्लान: मधु कोड़ा के बाद अब ये नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी की बढ़ी सरगर्मियां

दुमका। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा अपना कुनबा बढ़ा रही है। मधु कोड़ा के बाद अब भाजपा अपने पुराने साथी की घर वापसी करा रही है। चर्चा है कि बागी बनकर 2019 में चुनाव लड़ने वाले सीताराम पाठक भाजपा में आज वापसी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज सीताराम पाठक को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। दुमका का कन्वेंशन सेंटर ये कार्यक्रम होगा।

आपको बता दें कि सीताराम पाठक जरमुंडी से विधानसभा टिकट मांग रहे पाठक को जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया, तो वो बगावत पर उतर आये। उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। अब उन्हें फिर से भाजपा में इंट्री मिल रही है। सीताराम की वापसी से जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को ताकत मिलेगी और इसका लाभ लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में सीताराम की पहचान सक्रिय राजनीति कार्यकर्ता के अलावा समाजसेवी के तौर पर भी स्थापित है।जानकारी के मुताबिक सीताराम व उनके समर्थकों के अलावा जरमुंडी के ही विश्वनाथ राय भी समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। इसके अलावा अन्य कई पंचायत समिति सदस्य भाजपा का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। पूर्व में सीताराम पाठक भाजपा में थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close