झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन…प्रखंड स्तर पर उठाई गई जन समस्याओं की आवाज

BJP's protest against Hemant government in Jharkhand...Voice of public problems raised at block level

झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। राज्यभर के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अलग-अलग नेताओं की अगुवाई में यह प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन जारी है। रांची में भी कई प्रखंड में बीजेपी नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि चाहे अंचल कार्यालय हो या प्रखंड स्तरीय कार्यालय सब भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है। बिना पैसे लिए कहीं भी काम नहीं होता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अवैध बालू, पत्थर और कोयला खनन खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close