Black Hair Colour: चौंकाने वाला घरेलू नुस्खा……बिना केमिकल……घर पर बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर कलर……बाल रहेंगे काले और मजबूत……

Black Hair Colour:आज के समय में कम उम्र में बालों का सफेद होना आम बात बन चुकी है। ऐसे में लोग अक्सर बाजार से मिलने वाले केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं!
आप घर पर ही 100% नेचुरल DIY ब्लैक हेयर कलर बना सकते हैं — बिना किसी साइड इफेक्ट के और बेहद आसान तरीके से।
Black Hair Colour: नेचुरल ब्लैक हेयर कलर बनाने के लिए सामग्री
-
हिना पाउडर (मेहंदी) – 2 बड़े चम्मच
-
इंडिगो पाउडर – 2 बड़े चम्मच
-
पानी – आवश्यकतानुसार
ये खबर भी पढ़ें… -
नारियल तेल – 1 छोटा चम्मच
Black Hair Colour:बनाने की विधि
-
एक कटोरी में हिना पाउडर डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
-
इसे 6-8 घंटे ढककर अलग रख दें ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।
-
अब एक अलग कटोरी में इंडिगो पाउडर लेकर पानी से पेस्ट बनाएं।
-
पहले से तैयार हिना पेस्ट में नारियल तेल डालें, फिर इंडिगो पेस्ट मिलाएं।
-
अच्छे से मिलाकर कुछ देर रहने दें — और बस, आपका नेचुरल ब्लैक हेयर कलर तैयार है!
Black Hair Colour: लगाने का तरीका
-
बालों को पहले साफ और सूखा रखें।
-
तैयार कलर को जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं।
-
इसे 1–2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
-
फिर गुनगुने पानी से धो लें — और देखिए, बालों में प्राकृतिक काला रंग खिल उठेगा!
इस घरेलू हेयर कलर का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करने से बाल काले, मजबूत और चमकदार बने रहते हैं।












