मसूड़ों से खून आना हो सकता है खतरनाक संकेत! नमक नहीं, इस एक चीज़ के पानी से कुल्ला करते ही रुक सकता है खून, जानिए असरदार घरेलू इलाज

Gum Bleeding Treatment At Home | हेल्थ डेस्क
दांतों की हल्की-सी अनदेखी कब बड़ी परेशानी बन जाए, इसका अंदाजा मसूड़ों से खून आने पर ही लगता है। मसूड़ों का फूलना, दर्द होना या ब्रश करते समय अचानक खून दिखना — ये सभी संकेत किसी गंभीर दिक्कत की ओर इशारा कर सकते हैं।
अक्सर लोग इसे मामूली समझकर नमक के पानी से कुल्ला कर लेते हैं, लेकिन अगर इससे भी आराम न मिले तो घबराने की जरूरत नहीं।
घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सही इस्तेमाल मसूड़ों से खून आना तेजी से रोक सकता है।
मसूड़ों से खून क्यों आता है?
-
दांतों में प्लाक जमना
-
मसूड़ों में संक्रमण
ये खबर भी पढ़ें… -
ज्यादा सख्त ब्रश का इस्तेमाल
-
विटामिन की कमी
-
धूम्रपान और शराब
समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या जिंजिवाइटिस या पीरियोडोंटाइटिस जैसी बीमारियों का रूप ले सकती है।
नमक नहीं, फिटकरी का पानी करेगा कमाल
अगर नमक वाले पानी से कुल्ला असर नहीं दिखा रहा, तो फिटकरी का पानी आज़माइए।
कैसे काम करता है?
फिटकरी नसों को सिकोड़ने का काम करती है। इससे ढीली नसें मजबूत होती हैं और मसूड़ों से खून आना रुकने लगता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
गुनगुने पानी में थोड़ी सी फिटकरी मिलाकर दिन में 1–2 बार कुल्ला करें।
मसूड़ों से खून रोकने के असरदार घरेलू नुस्खे
लौंग का तेल
लौंग का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है।
रूई में 1-2 बूंद लगाकर सीधे मसूड़ों पर लगाएं।
शहद
शहद मसूड़ों के घाव भरने में मदद करता है।
मसूड़ों पर हल्के हाथ से शहद मलें, बैक्टीरिया खत्म होंगे।
हल्दी का पेस्ट
हल्दी को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और मसूड़ों पर लगाएं।
सूजन और इंफेक्शन दोनों में राहत मिलती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा मसूड़ों को ठंडक देता है और सूजन कम करता है।
ताजा जेल सीधे मसूड़ों पर लगाएं।
रोज़ाना इन बातों का रखें ध्यान
-
सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला टूथब्रश इस्तेमाल करें
-
रोजाना फ्लॉस करें
-
एंटी-माइक्रोबियल माउथवॉश का प्रयोग करें
-
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
-
7 से 10 दिन तक लगातार खून आए
-
मसूड़ों में तेज दर्द या सूजन हो
-
दांत हिलने लगें
ऐसी स्थिति में देरी न करें और तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें।












