नाई ठाकुर समाज की प्रखंड स्तरीय विस्तारित बैठक संपन्न.. सर्वण ठाकुर चुने गए दुबारा अध्यक्ष

लातेहार बारियातु प्रखंड मुख्यालय के सरकारी जोत स्थित खेल मैदान में शनिवार को नाई ठाकुर समाज की प्रखंड स्तरीय कमेटी विस्तार को लेकर लक्षमण ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए दशरथ ठाकुर ने कहा कि हर समाज अपने अपने कमेटी बना कर समाज का उत्थान कर रहा है। हमारी भी कमिटी है, पर समाज में एक जुटता नहीं है।
एकता के अभाव में हमारे समाज में अनेक प्रकार की बुराईयां पाई जा रही है। जिससे हमारा समाज खोखला होता चला जा रहा है। जिसका मुल कारण शिक्षा, अंधविश्वास, दहेज जैसे अनेको कारण है। उन्होंने आगे कहा कि आज इस बैठक में संकल्प लेने की आवश्यकता है कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, शराब मुक्त समाज बनाएंगे। इसके पश्चात कमिटी के विस्तार पर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से साल्वे पंचायत के जबरा निवासी सर्वण ठाकुर को दोबारा अध्यक्ष चुना, गोनिया के गडगोमा निवासी अशोक ठाकुर व बारियातु निवासी रघुनंदन ठाकुर को उपाध्यक्ष, साल्वे निवासी रामचंद्र ठाकुर को सचिव, बारियातु निवासी कमल ठाकुर व फुलसु निवासी सतीश ठाकुर को उपसचिव, बारियातु निवासी पप्पू ठाकुर को कोषाध्यक्ष, शिबला के राजगुरु निवासी विजय ठाकुर को उपकोषाध्यक्ष, बारिखाप निवासी मनोज ठाकुर व गाड़ी निवासी अनिल ठाकुर को मिडिया प्रभारी चुना गया।
जबकि छह सलाहकार समिति व पच्चीस लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारीयों को माला पहना कर स्वागत किया गया। मौके पर बालुमाथ समाज के अध्यक्ष जैन ठाकुर, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष अशोक ठाकुर, युगेशवर ठाकुर, रूपेश ठाकुर, कपीलदेव ठाकुर, रमेश ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, फनिक ठाकुर, विकास कुमार ठाकुर, सहादेव ठाकुर, हिरा ठाकुर, आशिस ठाकुर, संदीप ठाकुर, नितीश ठाकुर सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट कुतुबुद्दीन











