हेमंत सोरेन के आवास से जब्त BMW कार का कनेक्शन कांग्रेस सांसद धीरज साहू से, ईडी ने भेजा समन

रांची : जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से बरामद कार का कनेक्शन राज्यसभा सांसद धीरज साहू के साथ सामने आया है. बताया जाता है कि बरामद कार सांसद के मानेसर स्थित एक फर्म पर रजिस्टर है. ईडी सांसद धीरज साहू से पूछताछ करेगी. ईडी ने सांसद को समन भेजा है. 10 फरवरी को रांची स्थित जोनल कार्यलय ईडी धीरज साहू से पूछताछ करेगी.

क्या है मामला

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर बीते 29 जनवरी को ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी की टीम ने एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर अपने साथ ले गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने जिस बीएमडब्ल्यू कार को बरामद किया था, वो कार कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के आवास के पते पर रजिस्टर थी. वहीं ईडी की टीम सासंद धीरज साहू के मानेसर स्थित आवास पर पहुंची है. साथ ही इस मामले में ईडी ने सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिये समन भेजा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी ने धीरज साहू को दस फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि पिछले साल 2023 दिसंबर में इनकम विभाग ने कांग्रेस नेता व सासंद धीरज साहू के झारखंड स्थित पर रेड की थी. आईटी ने रेड में 351 करोड़ रुपये कैश और बेहिसाब अकूत संपत्ति को जब्त कर लिया. 10 दिनों तक चली इस छापेमारी में 40 नोट गिनने की मशीनो का इस्तेमाल हुआ था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close