टायर ब्लास्ट होने से 50 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 1 महिला की मौत, 2 की हालात गंभीर

साहेबगंज हाईवे पर एक तेजरफ्तार बोलेरो का टायर ब्लास्ट हो गया। गाड़ी असंतुलित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बोलेरे सवार परिवार की बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे मे बहू और बेटे घायल हुए हैं।

हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। मरने वाली महिला 60 वर्षीय अंजू सिन्हा थीं। हादसे में उनके बेटे नवीन मालतो है और बहू निभा मालतो घायल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवीन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धनबाद के सिंदरी में अपने एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। उसे वापस गोड्डा के खेरी-बाड़ी में अपने पैतृक घर लौटना था। इसी दौरान उसकी गाड़ी का टायर ब्लास्ट हो गया और वह कुछ समझ पाता उससे पहले उसकी गाड़ी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना पाकर जामताड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव के साथ जख्मी परिवार को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने पीड़ित के परिवार को घटना की सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close