बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, स्कूटी ने मारी पुलिस वैन को टक्कर, शूटिंग के लिए पहुंची थी एक्ट्रेस

Bollywood actress met with an accident, scooty hit a police van, the actress had arrived for shooting

Actress Vani Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर का एक्सीडेंट हो गया। उनकी स्कूटी पुलिस की वैन से टकरा गयी। हालांकि एक्ट्रेस को इस घटना में ज्यादा चोट नहीं आयी है। जानकारी ते मुताबिक वाणी कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर आईं थी। वाणी पर परकोटा के बापू बाजार में घूमने के सीन फिल्माए गए।

जानकारी के मुताबिक जयपुर में एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद रोड क्रॉस करते हुए का सीन भी फिल्माया गया। एक सीन स्कूटी चलाने का भी था। वाणी उसकी प्रैक्टिस कर रही थीं। अचानक रेस तेज होने से स्कूटी पास ही खड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। क्रू मेम्बर्स ने उन्हें संभाल लिया। उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वाणी दूसरी लोकेशन पर चली गईं। मुताबिक फिल्म का नाम ‘अबीर गुलाल’ है। इसमें वाणी के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में हैं। शूटिंग के लिए फवाद खान दुबई से जयपुर पहुंचेंगे।

जयपुर से पहले इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो चुकी है। सोमवार को जयपुर के शिवविलास होटल में फिल्म के कई सीन फिल्माए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वाणी ने साल 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टूरिज्म में बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद वाणी ने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट में इंटर्नशिप की थी। उन्होंने कुछ समय आईटीसी होटल में भी काम किया था।

वाणी को यहीं से फिल्मों में काम करने का आइडिया आया था। एक बार जब किसी फिल्म की शूटिंग इस होटल में हो रही थी, तब वाणी ने शूटिंग देखी थी। इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close