मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस टीम डॉग स्कावाड के साथ जांच में जुटी

पटना। पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। मशहूर मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में हड़कंप मच गया। कंकड़बाग थाने की पुलिस बम स्क्वॉयड की टीम के साथ पहुंची है। बता दें कि बम से उड़ाने की सूचना फोन के जरिए दिल्ली से मिली थी।

मेदांता हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है। अस्पताल प्रबंधक ने तुरंत इस बात की सूचना कंकड़बाग थाने की पुलिस को दिया। बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस मेदांता हॉस्पिटल पहुंची और जांच में जुट गई। सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक पटना के मेदांता हॉस्पिटल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली से फोन करके हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुग्राम से कॉल आया था फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close