बोनस ब्रेकिंग : टाटा स्टील कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले… इस बार मिलेगा बंपर बोनस, प्रबंधन और यूनियन के बीच हुआ बोनस समझौता…जानिये कितना मिलेगा बोनस

जमशेदपुर: आखिरकार टाटा स्टील में बोनस का इंतजार खत्म हो गया। प्रबंधन और यूनियन के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद बोनस पर सहमति बन गयी। बोनस समझौता पर हस्ताक्षर के साथ ही त्योहारी सीजन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है। इस साल टाटा स्टील के कर्मियों को 317 करोड़ बोनस बांटा जायेगा। साथ कर्मियों को 20 हजार रुपये का गिफ्ट भी अलग से दिया जायेगा। यह बोनस 23,710 कर्मियों को मिलेगा। कुल राशि को जोड़ें, तो बोनस की कुल राशि 317+48= 365 करोड़ रुपये मिलेंगे। स्टील के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक बोनस (270.28 करोड़ रुपये) वर्ष 2021 में हुआ था। बोनस के मामले में कंपनी ने अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। गणना के अनुसार इस बार कर्मियों को 20 प्रतिशत बोनस दिया जा रहा है। जमशेदपुर प्लांट में 12,213 कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। इनके लिए 188.64 रुपये बोनस का प्रावधान किया गया है। आखिरी बार वर्ष 2008 में 20 फीसदी बोनस मिला था। बता दें कि टाटा स्टील में 14 वर्षों के बाद 20 फीसदी बोनस दिया गया है। आखिरी बार वर्ष 2008 में 20 फीसदी बोनस कर्मचारियों को मिला था। इस बार टाटा स्टील के कर्मियों को अधिकतम बोनस 3.59 लाख (ओल्ड सीरीज) और 92,910 रुपये न्यू सीरीज के कर्मियों को मिलेंगे, जबकि न्यूनतम बोनस राशि 34,290 रुपये मिलेगी। टाटा स्टील को वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए बंपर मुनाफा का लाभ बोनस में दिखा है। टाटा स्टील इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2021-22 में 300 फीसदी यानि 42 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close