झारखंड: लॉज में रंगरेलियां मना रहे थे लड़के-लड़कियां, पुलिस पहुंची तो धक्का मारकर हो गये फरार, कमरे में मिला ऐसा सामान पुलिस भी शरमा गयी

धनबाद के निरसा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने पीजी लॉज में छापेमारी की। लॉज से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जबकि दो युवक और दो युवतियां मौके से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक पीजी लॉज में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को लॉज से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और महिलाओं के उपयोग से जुड़ा सामान मिला। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले वहां मौजूद दो युवक और दो युवतियां मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पुराने थाना के समीप स्थित इकबाल अहमद के पीजी लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, अजय सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस के मुताबिक, छापेमारी से पहले वहां मौजूद दो युवक और दो युवतियां स्थानीय लोगों के साथ कथित धक्का-मुक्की करते हुए मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के दौरान पड़ोसी ओम अग्रवाल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर फरार लोगों की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

लॉज से बरामद हुआ सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज के कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री और महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ा सामान बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस ने बरामद सामग्री का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने लॉज किया सील

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉज संचालक के आवास पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पीजी लॉज के सभी कमरों और मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर चाबी अपने कब्जे में ले ली। अगले आदेश तक लॉज को बंद कर दिया गया है।

पहले भी हो चुकी थी शिकायत

स्थानीय लोगों का दावा है कि इस लॉज को लेकर पहले भी कई बार आपत्ति जताई गई थी। पड़ोसी ओम अग्रवाल के अनुसार, कुछ दिन पहले भी लॉज संचालक को रिहायशी इलाके में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होने देने की चेतावनी दी गई थी।सोमवार को सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close