BPSC की माफी : …आखिरकार बीपीएससी का दिल पसीजा, 584 अभ्यर्थियों को दी शर्तों के साथ माफी, जानिये पूरा मामला

पटना। पिछले कई मौकों पर अभ्यर्थियों के साथ सख्ती के साथ पेश आ रहे BPSC ने अब नरम दिल दिखाया है। BPSC ने 584 अभ्यर्थियों को माफी दे दी है। दरअसल कई असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने बीपीएससी के सामने आपत्तियां दर्ज करायी थी, उनमें से कई अभ्यर्थियों ने बिना शपथ पत्र के लिए बीपीएससी के पास शिकायत और आपत्तियां भेजी थी। जिसके बाद आयोग ने ये कहते हुए सभी बीपीएससी की परीक्षा के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, उन्होंने आयोग को बदनाम करने के लिए झूठा दुष्प्रचार किया है।

यही नहीं कुछ अभ्यर्थियों पर आयोग का समय खराब करने के मामले में आयोग ने उन्हें प्रतिबंधित किया था। 25 दिसंबर को आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर 584 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित कर दिया। इनमें से 171 अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए और 413 अभ्यर्थियों को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।
अब आयोग ने 25 फरवरी को प्रतिबंधित किये 584 अभ्यर्थियों को माफी देते हुए प्रतिबंध से मुक्त कर दिया है। आयोग ने कह है कि इस चेतावनी के साथ सभी को प्रतिबंध से मुक्त किया जाता है कि वो भविष्य में गलतियों की पुनरावृति नहीं करेंगे। अगर वो दोबारा ऐसी गलती करेंगे तो आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। आयोग वैसे सभी अभ्यर्थियों की मानिटरिंग करेगा।











