ब्रेकिंग- 5 जवान शहीद: बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 5 जवान हुए शहीद, कुछ जवान घायल, नक्सलियों के खिलाफ लांच किया गया था आपरेशंस

Breaking- 5 soldiers martyred: Major Naxalite attack, 5 soldiers martyred in IED blast, some soldiers injured, operation was launched against Naxalites

Naxal Blast : एक बड़े नक्सली वारदात की खबर आ रही है। IED ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गये हैं। वहीं कुछ जवान के घायल होने की भी खबर है। जवानों ने इलाके को घेर लिया है। वहीं पुलिस जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक ये ब्लास्ट तेलंगाना राज्य में हुआ है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ पर चल रहे अब तक के सबसे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बीच ये बड़ा नक्सली हमला हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के वज़ीदू क्षेत्र में नक्सलियों ने ग्रेहाउंड्स बल की टीम पर IED विस्फोट किया, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है ग्रेहाउंड्स की टीम वज़ीदू से ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान यह विस्फोट हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें सीसी सदस्य चंद्रना और एसजेडसीएम बंडी प्रकाश भी शामिल हैं। मुठभेड़ फिलहाल भी जारी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को केंद्र में रखकर चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन में अब तक 22 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है। पिछले दो हफ्तों से जारी घेराबंदी के बाद अब सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।

 

 

6 मई की रात को हुए बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक कर कई नक्सलियों को ढेर किया। सेना के सूत्रों के अनुसार, जल्द ही कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पूर्ण नियंत्रण की स्थिति में सुरक्षाबल पहुंच जाएंगे। पहले ही तीन में से दो पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों का कब्जा हो चुका है।

 

क्या होता है ग्रेहाउंड्स?

बताया जा रहा है कि ग्रेहाउंड्स, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस की विशेष बल इकाई है, जो नक्सलियों और माओवादी आतंकियों के खिलाफ गुप्त और सटीक ऑपरेशनों में विशेषज्ञ मानी जाती है। जंगलों और दुर्गम इलाकों में लड़ाई की ट्रेनिंग से लैस यह बल अक्सर माओवादी गतिविधियों को रोकने में सबसे आगे रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close