ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री को बड़ा झटका: कोर्ट ने 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा, 28 मार्च की दोपहर 2 बजे होगी अब पेशी, लॉकअप में गुजरेगी होली

नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। तमाम दलीलों के बावजूद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा है। अब 28 मार्च तक अरविंद केजरीवाल को ईडी के लॉकअप में रहना होगा। शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि ईडी ने केजरीवाल की रिमांड 10 दिन के लिए मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा है।

वह 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश होंगे। इसका मतलब है कि केजरीवाल की होली जेल मे मनेगी। कोर्ट के फैसले के पहले दोनों पक्षों ने कोर्ट में दलीलें दीं। केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही ये सवाल भी उठाया कि जब ईडी के पास सब कुछ है तो गिरफ्तारी क्यों की गई है। उधर देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी।

करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। पीएमएलए कोर्ट में केजरीवाल मामले की सुनवाई शुरू हो रही है, वहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष भी सुनवाई होनी थी, लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा था कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि पीएम मोदी उनसे डरते हैं. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया. आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी, हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

Related Articles

close