Jharkhand Breaking News : सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

चक्रधरपुर : पुलिस आत्महत्या मामला थमने का नाम नही ले रही है। बीते माह भी कई पुलिस आत्महत्या मामले सामने आए थे। ऐसी ही एक और घटना चक्रधरपुर से आ रही है।सीआरपीएफ के 60 बटालियन के एक जवान ने अपने सर्विस एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार देर रात सीआरपीएफ 60 बटालियन के झरझरा स्थित बेस कैंप में घटी । मृतक का नाम अजीत कुमार पाठक बताया जा रहा है। अजीत कुमार पाठक सीआरपीएफ के 60 बटालियन एफ में हवलदार के पद पर तैनात था। मूल रूप से अजीत गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ाहाट अनुमंडल के झरझरा में नक्सली घटना के बाद चक्रधरपुर सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा बेस कैंप बनाया गया था। अजीत पिछले कई दिनों से वहीं पर तैनात था। विगत रात्रि किसी बात को लेकर वह टेंशन में था। इसी बीच उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ बटालियन के द्वितीय कमांडेंट जियाउल हक ने बताया कि विगत शुक्रवार अजीत ने किसी से फोन पर बात किया और फोन रखने के बाद खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर पश्चिमी सिंहभूम एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने सर्विस एके -47 को जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close