ब्रेकिंग : रांची एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान महिला यात्री के पास से मिला जिंदा कारतूस, मची सनसनी

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर आ रही है। एअरपोर्ट पर पर जिंदा गोली के साथ यात्रा करने पहुंची अमेरिकी नागरिकता प्राप्त जमशेदपुर की महिला जांच के क्रम में पकड़ी गई. मामला सामने आते ही इसकी सूचना तत्काल एयरपोर्ट थाने को दी गई. मौके पर पहुंची एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू की कि आखिर उनके पास से बरामद पिस्टल की एक गोली उन्हें कहां से मिली. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सामने आए इस मामले से कुछ देर के लिए वहां सनसनी फैल गई. शुरूआती पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली है कि महिला यात्री ने बरामद गोली के बारे में पुलिस को बताया है कि उसे यह रास्ते में पड़ा मिला था, जिसको लेकर वह यात्रा करने एयरपोर्ट पहुंची थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला का पासपोर्ट को जब्त कर लिया है. महिला मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली बताई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close