Breaking News: राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन

Breaking News: अयोध्या से दुखद समाचार सामने आया है। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का आज निधन हो गया। उनके निधन से श्रद्धालुओं और संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

ब्रेन स्ट्रोक’ होने के कारण तबीयत खराब थी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, हाल ही में 85 वर्षीय महंत सत्येंद्र दास को ‘ब्रेन स्ट्रोक’ (मस्तिष्काघात) होने के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वह देख-सुन पाने में असमर्थ हो गए थे।

ऐतिहासिक योगदान

महंत सत्येंद्र दास का नाम राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में शामिल है। छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वे अस्थायी राम मंदिर के पुजारी थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना का दायित्व संभाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रद्धालुओं के बीच गहरा शोक

राम मंदिर ट्रस्ट ने आचार्य ने आज सुबह 7:00 बजे लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस लिये। राम मंदिर ट्रस्ट ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन की पुष्टि की हैं। महंत सत्येंद्र दास के निधन की खबर से अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के बीच गहरा शोक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close