ब्रेकिंग- पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर किया हमला, भारत ने जवाबी हमले में रावलपिंडी स्टेडियम और पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम किये तबाह

Breaking- Pakistan attacked 15 cities of India, India destroyed Rawalpindi stadium and Pakistani defense system in retaliation

IND-PAK War : भारत के आपरेशन सिंदूर का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। खबर है कि पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में हवाई हमले की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह भारत की स्ट्राइक में पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में लगे HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए। न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है। हमले के लिए भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इन हमलों को भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान के 9 शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किए। पाकिस्तानी सेना कम से कम 25 ड्रोन गिराने में कामयाब रही।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शरीफ ने माना कि एक ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। लाहौर में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए और मियानों में एक शख्स की मौत हो गई।

 

 

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

 

 

पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों पर किए गए हवाई हमलों की कोशिश को भारतीय वायुसेना और S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस घटना ने S-400 को भारत का “सुदर्शन कवच” साबित किया है, जो दुश्मनों के हर हमले को विफल करने में सक्षम है।

 

सरकार ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने गुरुवार (8 मई) को पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान की वायु रक्षा इकाइयों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

इस हमले में लाहौर में एक वायु रक्षा सिस्टम भी नष्ट हो गया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने रात भर ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close