ब्रेकिंग : प्रो. पवन कुमार पोद्दार बने बीबीएमकेयू के प्रभारी कुलपति

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पवन कुमार पोद्दार विवि के प्रभारी कुलपति बनाए गए हैं. इस बाबत राजभवन ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. दुर्गापूजा की छुट्टी के कारण विश्वविद्यालय अभी बंद है. नए प्रभारी कुलपति 26 अक्टूबर को विश्वविद्यालय खुलने के बाद प्रभार ग्रहण करेंगे.
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रभारी कुलपति को फिलहाल रोजमर्रा के कार्यालयी कार्य को गति देने के लिए पावर दिया गया है. विश्वविद्यालय के बड़े फैसलों के लिए उन्हें राजभवन से संपर्क में रहना होगा. यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी.
ये खबर भी पढ़ें…










