ब्रेकिंग: सीता सोरेन दुमका से, तो ढुलू महतो धनबाद से बने प्रत्याशी, बीजेपी ने किया प्रत्याशी के नामों का ऐलान, देखिये प्रत्याशियों की लिस्ट

रांची। भाजपा ने झारखंड से बचे अपने तीन प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है। झामुमो से भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका से प्रत्याशी बनाया है। इसका मतलब ये हुआ कि भाजपा दुमका से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। धनबाद से ढुलू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह उम्मीदवार होंगे।












