ब्रेकिंग : यात्री शेड में घुसा टैंकर, 2 की मौत, कई लोग दबे हुए रेस्क्यू जारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र में घटी है. हादसे में कई अन्य लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है। बता दें कि यह हादसा रविवार अहले सुबह हुआ है. दुर्घटना जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा में घटी है. एक अनियंत्रित टैंकर यात्री शेड से जा टकराया. दुर्घटना में जिसमे मे दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोगों के मलबा में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है.

बताया जा रहा है कि आज सुबह एक अलकतरा लदे टैंकर ने यात्री शेड में जाकर जोरदार टक्कर मार दी. इससे यात्री शेड पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. यात्री शेड में बैठ कर बस का इंतजार कर रहे कई लोगों के मलबा के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौत हो गयी है. इधर, घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मलबा हटाने का काम चल रहा है. मलबा हटाने के बाद नीचे दबे लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है कि कितने लोग यात्री शेड के नीचे बैठे थे और मलबा में दबे हैं. घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close