दुल्हन की मौत : शादी के छह घंटे बाद ही दुल्हन की हो गयी मौत, शादी के जश्न में मचा कोहराम, जानिये वजह

कोडरमा/नवादा। शादी के तुरंत बाद दुल्हन की मौत से हड़कंप मच गया। घटना बिहार के नवादा की है। रश्म के दौरान ही दुल्हन की तबीयत बिगड़ी थी और फिर उसकी मौत हो गयी। नवादा जिले के कौआकोल थाना के महापुर गांव की घटना बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार महापुर गांव में शादी के छह घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। बताया जाता है कि महापुर गांव निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे रोहित शर्मा की शादी झारखंड राज्य अंतर्गत कोडरमा के लालगढ़ गांव के एक युवती से शुक्रवार की दोपहर नवादा के शोभनाथ मंदिर में संपन्न हुई थी।

शादी की रस्म शुक्रवार की दोपहर नवादा के शोभनाथ मंदिर स्थित शोभिया में की गई थी. जहां वैवाहिक रस्म के दौरान ही युवती बेहोश हो गई थी.। उसके बाद किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ा महापुर गांव शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे आया। यहां गाल सेंकाई रस्म के दौरान युवती फिर बेहोश हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आनन-फानन में स्वजनों द्वारा नवविवाहिता को पास के ही अलीगंज बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उसे नवादा रेफर कर दिया गया परन्तु विधि का विधान कहें रास्ते में ही नवविवाहित की मौत हो गई। इसके बाद दुल्हन को होश में लाने के बाद फिर से किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न किया गया, लेकिन उसका इलाज नहीं कराया गया.

शादी के 6 घंटे बे बाद ही दुल्हन की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया. खुशी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया. घटना के बाद नवविवाहित महिला को महापुर गांव में ही शनिवार को सगे सम्बन्धियों की मौजूदगी में दाह संस्कार कर दिया गया. स्थानीय लोग मौत की वजह लू लग जाना बता रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close