बीआरपी/सीआरपी एसएस संघ 33 हजार मानदेय करने की रखी मांग, परियोजना निदेशक को सौंपा ज्ञापन..

रांची। शिक्षा सचिव एवं राज्य परियोजना कार्यालय में राज्य परियोजना निदेशक को बीआरपी सीआरपी एसएस संघ की तरफ से ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई कि विभागीय समिति को सेवाशर्त हेतु जो अनुशंसा प्राप्त है उसे अविलंब लागू किया जाए। संघ ने अनुरोध किया कि सभी कर्मियों का मानदेय अधिक बढ़ गया है इसलिए उसी अनुपात में हम लोगों का मानदेय कम से कम 33000 प्लस रखा जाए।

संघ के प्रतिनिधि ने मांग की है की आगामी कैबिनेट बैठक में इसे अनिवार्य रूप से पास कराया जाए। सभी बीआरपी सीआरपी काफी हताश एवं निराश हो चुके हैं। 2019 से बीआरपी सीआरपी की मानदेय वृद्धि नहीं हुई थी एवं जनवरी 22 से पारा शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ गया है। मॉडल स्कूल शिक्षक,कस्तूरबा गांधी के शिक्षिकाओं एवं परियोजना कर्मी का मानदेय भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ की तरफ से बताया गया की विभाग में सिर्फ बीआरपी सीआरपी ही ऐसे कर्मी हैं, जिनका विगत 4 वर्षों से मानदेय अभी तक वृद्धि नहीं की गई है। संघ के प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,कुमार सिकंदर, कमलकांत मेहता, राजीव चौधरी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close