जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: मुकेश अंबानी

मुंबई, 29 अगस्त, 2024:* जियो ब्रेन जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी। कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्व स्तरीय इंफ्रा के साथ आएगा। कंपनी “एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन” की थीम पर इसे लॉन्च करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते चलें कि जियो पूरे एआई को कवर करने वाले उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रहा है – जिसे ‘जियो ब्रेन’ कहा जाता है। अंबानी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर, हम एक शक्तिशाली एआई सेवा प्लेटफॉर्म बनाएंगे।

मुकेश अंबानी ने बताया की जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा। हमारा लक्ष्य यहीं भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफ़रेंसिंग बनाना है। इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज़्यादा किफ़ायती हो जाएँगे औय यह सभी के लिए सुलभ हो जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर अंबानी ने जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफ़र की घोषणा की – इसमें सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से रखने और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक का मुफ़्त क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नई एआई सेवाओं की घोषणा की। इसमें जियो टीवीओएस, HelloJio, Jio Home IoT सॉल्युशन, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल है।

Related Articles

close