कैबिनेट ब्रेकिंग : नये साल की सरकारी छुट्टियों पर कैबिनेट ने लगायी मुहर, ट्रेजरी में बिल भुगतान की प्रक्रिया बदलने को भी हरी झंडी, 33 प्रस्तावों पर सरकार का फैसला

Cabinet Breaking: Cabinet approves New Year's holidays, approves changes to the Treasury bill payment process, and approves government decisions on 33 proposals.

Jharkhand cabinet Decesion : झारखंड कैबिनेट ने आज 33 प्रस्तावों को मंजूर किया। साल 2026 में शासकीय कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों में लागू होने वाली सार्वजनिक व अन्य छुट्टी को लेकर कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। वहीं कार्मिक विभाग के एक अन्य प्रस्ताव पर हरी झंडी देते हुए कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि हाईकोर्ट ने वंदना भारती और सुषमा बड़ाईक की समाहर्ता के पद पर नियुक्ति तिथि में जो संशोधन और सीनियरिटी निर्धारण का निर्देश दिया है, उसे लागू किया जायेगा। कैबिनेट ने घटनोत्तर स्वीकृति दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज पथ निर्माण विभाग के कई प्रस्ताव पर आज मुहर कैबिनेट ने लगायी। कई जिलों के मरम्मतीकरण और चौड़ीकरण को लेकर कैबिनेट ने राशि की स्वीकृति दी है। गोड्डा में सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण और मजबूती के लिए 127 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। वहीं साहेबगंज में भी 160 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण और मजबूती की स्वीकृति दी गयी। मुहर लगा दी है। कैबिनेट ने गिद्ध संरक्षण को लेकर भी आज फैसला लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड सरकार ने राजकीय महोत्सव को दो प्रकार से परिभाषित किया है। पर्यटन महोत्सव और सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में अब झारखंड में आयोजन किया जायेगा। कैबिनेट ने आज महोत्सव के प्रकार, खर्च और दिशानिर्देश को लेकर मुहर लगायी। पर्यटन महोत्सव अब 80 लाख तक खर्च किये जा सकेंगे, जबकि सांस्कृतिक महोत्सव में 70 लाख तक की राशि खर्च की जा सकेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कोषागार को लेकर भी आज एक अहम फैसला लिया गया। इसके तहत पेपरलेस बिल भुगतान, ई बाउचर, ई चालान सहित अन्य निर्णय शामिल हैं। जल्द ही झारखंड में बिल भुगतान को लेकर प्रक्रिया बदलने जा रही है। इसी को लेकर नियम में बदलाव किया गया है। ताकि ट्रेजरी में बिल भुगतान की बदली प्रक्रिया में कोई व्यावधान ना आये।

Related Articles

close