कैबिनेट ब्रेकिंग: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम, दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को रखा जायेगा कैबिनेट में, इन एजेंडों पर होगी चर्चा

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट के लिए दो दर्जन से ज्यादा एजेंडे तैयार किये गये हैं। जिसमें कई विभागों की नियुक्ति नियमावली, पथ निर्माण विभाग से जुड़े चार बड़े प्रस्ताव के अलावे कुछ अहम एंजेंडे शामिल हैं। आज की बैठक में मानसून की स्थिति की भी समीक्षा की जायेगी।

प्रदेश में मानसून की स्थिति असंतुलित है। कई जिलों में सुखाड़ की स्थिति हो गयी है। कई जिलों में औसम से भी कम बारिश हुई है, ऐसे में आज की बैठक में मानसून की स्थिति की भी समीक्षा की जायेगी। शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी। पिछले दिनों ही कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश विभाग को जारी कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close