कैबिनेट ब्रेकिंगः झारखंड का बजट सत्र फरवरी में, कैबिनेट ने लगायी मुहर, जानिये कब से कब तक चलेगा बजट सत्र

Cabinet Breaking: Jharkhand's budget session in February, cabinet approves, know when and how long the budget session will last.

Hement Cabinet Decesion: सरकार के लिए बजट सत्र काफी चुनौती भरा रहता है। वैसे तो ये सत्र सबसे लंबा चलने वाला होता है जिसमें विपक्ष के सवाल की चुनौती काफी मायने रखती है।

साथ ही सरकार के लिए सरकारी योजना को चलाने के लिए राशि का प्रावधान करना भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं। आज हेमंत 2.0 सरकार नेपाली पहली बजट सत्र आयोजन की स्वीकृति दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज 9 फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट में जहां शिक्षा विभाग को लेकर बड़े प्रस्ताव को मंजूर दिया गया। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी अहम फैसले लिये गये। डीजीपी और आईजी के पद के लिए नाम सुझाने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने पास किया है।

कैबिनेट ने आगामी बजट सत्र के आयोजन पर मंजूरी दे दी।झारखंड का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, ये सत्र 27 मार्च 2025 तक चलेगा। आज कैबिनेट में षष्टम सत्र को मंजूरी दी गयी। विधानसभा सत्र के आयोजन में जितनी औपचारिकता पूरी करनी होती है कैबिनेट के स्वीकृति के बाद संभव हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल शिक्षा विभाग में आज एक अहम फैसला हुआ है। झारखंड अवर शिक्षा के पूर्व में सृजित पदों की तुलना में मौजूदा जरूरतों के मुताबिक पदों को चिन्हित करने का फैसला लिया गया है। झारखंड गठन के समय अवर शिक्षा सेवा के 714 पद मिले थे, 465 अवर शिक्षा सेवा और बाकी के पद व्याख्याता के लिए चिन्हित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 465 पदों में से 318 पद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के रूप में चिन्हित किये गये। जिसमें 264 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और 54 अवर विद्यालय निरीक्षक के रूप में पदस्थ किये गये थे। बाकी के 147 पदों का प्रत्यार्पण करते हुए सहायक शिक्षक अधीक्षक और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उप सचिव के रुप में पदस्थ किया गया।

 

 

Related Articles

close