कैबिनेट ब्रेकिंग: मंईया सम्मान योजना पर आज कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला, कुछ देर में हेमंत कैबिनेट की बैठक, निकाय चुनाव व बजट सत्र पर भी चर्चा

Hement Cabinet 2025। झारखंड कैबिनेट की बैठक अब से कुछ देर बाद होने वाली है। यह बैठक सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से होगी। जानकारी के अनुसार, मंईया सम्मान योजना को लेकर आज कुछ अहम फैसला हो सकता है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। साथ ही  कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना की उन लाभुकों को मार्च तक छूट मिल सकती हैं, जिनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है। बता दें कि मंईंयां सम्मान राशि पाने के लिए लाभुकों के बैंक खातों का उनके आधार से लिंक होना जरूरी है। जिनका खाता आधार से नहीं जुड़ा था, उनके लिए दिसंबर तक राशि लेने ही छूट थी। ऐसे में उनका जनवरी से भुगतान बंद हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन, नया आधार बनाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए राज्य सरकार ने ऐसे खाताधारी लाभुकों को मार्च तक छूट दे सकती है। इसके अलावा कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं बजट सत्र को लेकर भी आज की कैबिनेट में अहम फैसला हो सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close