झारखंड में भी क्या ED के अफसरों पर हमला हो सकता है ? बाबूलाल मरांडी ने जतायी आशंका, बोले, हमला कराने गुंडों को बुलवाया गया है…

रांची। क्या झारखंड में भी ED पर हमला हो सकता है? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बात की आशंका जतायी है। X पर उन्होंने लिखा है कि, बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी ईडी के अफसरों पर हमला किया जा सकता है। आपको बता देंकि पिछले सप्ताह छापा मारने गयी ED की टीम पर हमला बोल दिया गया था। इस दौरान आधा दर्जन ईडी के अफसर लहुलूहान हो गये थे। यही नहीं बंगाल में ED के अफसरों पर छेड़खानी और महिलाओं के घर में घुसने का आरोप लगाते हुए FIR भी दर्ज किया गया था।

झारखंड में भी ED एक्शन में है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के निशाने पर हैं, जिसके बाद अब ये अटकलें लगने लगी है, कि क्या झारखंड में भी ईडी पर हमला हो सकता है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने सातवां समन जारी किया था, लेकिन वो पूछताछ में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद से आशंका है कि ईडी मुख्यमंत्री के खिलाफ एक्शन ले सकती है। उनकी गिरफ्तारी की भी आशंका जतायी जा रही है। ईडी के एक्शन के बीच अब हमले की आशंका से झारखंड में राजनीति गरमा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने X पर लिखा है कि बंगाल के तर्ज़ पर झारखंड में भी ईडी के लोगों पर भविष्य में हमला करवाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक़ बीते 5 जनवरी को इस काम के लिये कुछ भाड़े के गुंडों को तैयार कर हवाई अड्डा के पीछे वाले इलाक़े में बुलाकर रखा गया था। सर्वविदित है कि इससे पहले ईडी के अफ़सरों को झूठे मुक़दमों में फँसाने, असामाजिक तत्वों से धमकी दिलाने एवं कुछ महिलाओं को तैयार कर ईडी अफ़सरों को फँसाने का षड्यंत्र जेल से ही रचा जा रहा था, जिसका भांडा फूट जाने के कारण वो योजना विफल हो गया था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध है कि वो ऐसे षड्यंत्रकारियों पर कड़ी नज़र रखे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close