कैमरा, एक्शन और टूरिज्म: फिल्म शूटिंग का नया हब बनी राजधानी, विदेशी पर्यटकों का भी टूटा रिकॉर्ड, कुतुब मीनार सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्थल

सियासत की राजधानी से ‘सिनेमा सिटी’ तक का सफर

देश की राजधानी दिल्ली अब सिर्फ राजनीति का केंद्र नहीं रही… बल्कि तेजी से फिल्म शूटिंग और पर्यटन का नया हॉटस्पॉट बनती जा रही है। साल 2024 में यहां “कैमरा, एक्शन” की गूंज हर तरफ सुनाई दी, और इसी के साथ विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड भी टूट गया।

 रिकॉर्ड तोड़ विदेशी पर्यटक, एयरपोर्ट पर भीड़

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर साल 2024 में करीब 32 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे—जो देश में सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि दिल्ली अब इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर तेजी से उभर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कुतुब मीनार बना सबसे बड़ा आकर्षण

दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों में कुतुब मीनार ने सबसे ज्यादा लोगों को अपनी ओर खींचा। यहां 32 लाख से ज्यादा घरेलू पर्यटक पहुंचे। इसके बाद लाल किला दूसरे स्थान पर रहा, जहां लगभग 28 लाख से अधिक लोगों ने भ्रमण किया।

 फिल्म शूटिंग का बढ़ता क्रेज

दिल्ली में फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा लागू की गई नई पॉलिसी ने फिल्ममेकर्स के लिए रास्ता आसान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

👉 ‘दिल्ली ई-फिल्म क्लीयरेंस पॉलिसी’ के तहत 278 आवेदन आए, जिनमें से 50 पर कार्रवाई की जा चुकी है।
👉 यह पहल दिल्ली को एक बड़े फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

 होने जा रहा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए 25 से 31 मार्च के बीच दिल्ली में पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 140 फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिससे शहर की ग्लोबल पहचान और मजबूत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 नए टूरिस्ट स्पॉट और स्मार्ट सुविधाएं

पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बांसरा पार्क और असिता पार्क जैसे नए आकर्षणों को ‘देखो मेरी दिल्ली’ ऐप में जोड़ा गया है।

इसके साथ ही भारत दर्शन पार्क और वेस्ट टू वंडर पार्क भी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

 इलेक्ट्रिक बस से जुड़े ऐतिहासिक स्थल

दिल्ली में प्रमुख स्मारकों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे टूरिस्ट सर्किट को और मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close